कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद

दक्षिण भारत के हिन्दीतर क्षेत्र में विगत २ दशक से हिन्दी साहित्य के संरक्षण व संवर्धन में जुटी संस्था. विगत २२ वर्षों से निरन्तर मासिक गोष्ठियों का आयोजन. ३०० से अधिक मासिक गोष्ठियाँ संपन्न एवं क्रम निरन्तर जारी...
जय हिन्दी ! जय हिन्दुस्तान !!

Showing posts with label सुरेश जैन. Show all posts
Showing posts with label सुरेश जैन. Show all posts

Wednesday, 6 July 2016

सर और बाल - सुरेश जैन

"विज्ञापन"

गंजो के सर पर
बाल उगाने का विज्ञापन-
जब अखबार में छपा
पढ़कर,
एक पुराने गंजे के दिमाग़ में
बालों सा भुत जगा
गंजे ने विज्ञापन के
नम्बर पर,
फोन लगाया
तब उसने
गंजे को आधा ही
समझाया
और कहा -
बाक़ी सारी जानकारी
आने के बाद
समझाई जायेगी
आपके बालों की समस्या
तुरन्त हल हो जायेगी।

दूसरे ही दिन
गंजा वहां पर् पहुंचा
उसने पहले फ़ीस के
दो सौ (200) थमाये
जैसे ही उसने दो सौ पाये
तेल मालिश के
सारे तरीके समझाये
और कहा -
बाल सर पर
निश्चित ही
सौ (100) दिन में
उग जायेंगे
मग़र
शर्त एक है
आप अपनी
पत्नी को सर पर
नही बिठाएंगे !!

- सुरेश जैन !!